Friday, December 7, 2018

रेप के बाद कत्ल, फिर लाश के संग कई बार करता था बलात्कार

दुनिया के इतिहास में सीरियल किलिंग की कई खौफनाक घटनाएं दर्ज हैं. जिनमें 'सीरियल किलर' ठग बहराम से लेकर निठारी के सुरेंद्र कोली तक अनेकों नाम शामिल हैं. ऐसा ही एक नाम था अमेरिका का थियोडोर रॉबर्ट. वो एक ऐसा कुख्यात सीरियल किलर था, जिसने करीब 3 दर्जन महिलाओं को अपना शिकार बनाया था.

कौन था थियोडोर रॉबर्ट

अमेरिका के कुख्यात सीरियल किलर थियोडोर रॉबर्ट उर्फ टेड का जन्म 24 नवंबर, 1946 को बर्लिंगटन में हुआ था. किशोर अवस्था से ही उसके दिमाग में सेक्स और यौन संबंधों को लेकर जिज्ञासा तेज थी. शायद वही वजह थी कि आगे जाकर वो एक सीरियल किलर बन बैठा. उसने बलात्कार और हत्या के अलावा अपहरण, चोरी और लूट जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया.

महिलाओं को बनाता था शिकार

थियोडोर रॉबर्ट उर्फ टेड एक सिरफिरा और सनकी अपराधी था. जो हवस के जुनून में कुछ भी कर जाता था. इसलिए उसके निशाने पर अक्सर महिलाएं होती थीं. उसे उनके साथ दरिंदगी करने में मजा आता था. वो उनके साथ कत्ल और बलात्कार करने की वारदातों का आनंद लेता था. ये उसके लिए किसी नशे की तरह था.

ऐसे करता था वारदात

थियोडोर रॉबर्ट उर्फ टेड पहले किसी महिला या लड़की का अपहरण करता था. फिर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम देता था. कहानी यहीं खत्म नहीं होती थी. उस महिला या लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद वो बेरहमी के साथ उसका कत्ल कर देता था.

लाश के साथ बलात्कार

अपने शिकार को मौत की नींद सुलाने के बाद फिर से उसके अंदर का हैवान जाग जाता था. इसके बाद वो दरिंदा महिला की लाश के साथ बलात्कार करता था. वो भी एक बार नहीं कई बार. वो ऐसा तब तक करता था, जब लाश सड़ नहीं जाती थी. हालत ये थी कि उसकी हैवानियत की खौफनाक कहानियां पूरे अमेरिका में चर्चित हो गईं थी. उसके नाम तक से लोग डरने लगे थे.

घर में सजा रखे थे महिलाओं के कटे सिर

महिलाएं टेड को सुंदर और आकर्षक बताती थीं. यही वजह है कि वो उन्हें आसानी से अपने जाल में फंसा लेता था. उनके साथ फ्लर्ट करता था और फिर अपने वहशी मंसूबे को अंजाम देता था. बताया जाता है कि उसने अपने घर में 12 से अधिक महिलाओं के सिर धड़ से अलग किए थे. और फिर उन्हें अपने घर में इस तरह रखा था, मानो कोई ट्राफी हो. इस कृत्य से उसके वहशीपने का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अमेरिका के कई शहरों में की वारदात

थियोडोर रॉबर्ट ने अपने एक दोस्त निल्सन को बताया था कि उसने पहली बार 1969 में ओसियन सिटी में एक महिला के अपहरण का प्रयास किया था. लेकिन उसने 1971 तक किसी की हत्या नहीं की थी. लेकिन इसके बाद 1974 से 1978 के बीच उसने सात राज्यों में कई वारदात को अंजाम दिया.

नाबालिग ने फिल्मी अंदाज में किया ताऊ का मर्डर, मारी 5 गोलियां

हरियाणा के पानीपत में एक नाबालिग लड़के ने फिल्मी अंदाज में अपने ताऊ को गोलियों ने भून डाला. उसने अपने ताऊ को एक बाद एक पांच गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. हत्यारोपी की उम्र महज 15 साल बताई जा रही है. अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया.

दिल दहला देने वाली कत्ल की ये वारदात पानीपत के कन्हड़ी गांव की है. आरोपी किशोर सुबह करीब 11 बजे अपने ताऊ राज कुमार के घर पहुंचा. राजकुमार उस वक्त घर के बाहर ही बैठा हुआ था. इससे पहले वह कुछ समझ पाता, उसके नाबालिग भतीजे ने बंदूक निकाली और एक बाद एक पांच फायर अपने ताऊ पर किए.

एक गोली राजकुमार के चेहरे को चीरते हुए आरपार हो गई. जबकि एक गोली छाती, एक गोली पेट और दो गोलियां कमर की तरफ लगी. वारदात के फौरन बाद राज कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हिसार के सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया.

लेकिन वहां ले जाते वक्त ही उसकी रास्ते में मौत हो गई. राजकुमार एक किसान था. वह खेती बाड़ी करता था. उसके परिवार में अब एक बेटा और एक बेटी है. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. लेकिन अभी तक पुख्ता कारण निकलकर सामने नहीं आया है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी किशोर वारदात के बाद से ही फरार है. पुलिस ने मौके से गोली के दो खाली खोखे भी बरामद किए हैं. पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है.

साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर उसके पिता रामकुमार और मां कुसुम के खिलाफ भी हत्या और हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज किया है. आरोपी किशोर दसवीं कक्षा का छात्र है.

जानकारी के मुताबिक जब स्कूल प्रशासन ने पीड़ित परिवार की बात नहीं मानी तो वह थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने भी उक्त मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इधर, स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई.

लोगों ने स्कूल के बाहर जाकर जमकर हंगामा किया और तोड़-फोड़ शुरू कर दी. मामले की सूचना मिलते ही जिले के डीसीपी व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. भीड़ को बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई का अश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Tuesday, December 4, 2018

टिंडर पर फर्स्ट डेट के लिए लड़की को बुलाया, ले गया अंतिम संस्कार में

ट्विटर पर एक लड़की ने खुलासा किया है कि किस तरह टिंडर के जरिए एक शख्स ने उन्हें फर्स्ट डेट पर इन्वाइट किया और अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में ले गया. लड़के ने लड़की को ब्लैक ड्रेस में बुलाया था. लड़की को लगा था कि कुछ सरप्राइजिंग, रोमांटिक होने वाला है.

इंग्लैंड के लीड्स की रहने वाली एक महिला रचेल ने लड़की के बुरे डेट की दास्तान सुनाई है. हालांकि, उसके नाम का खुलासा नहीं किया है. लड़का अपनी दादी के अंतिम संस्कार में लड़की को ले गया. ट्विटर पर लड़की के 'बुरे डेट' की कहानी वायरल हो गई. लड़की से मिलने से पहले लड़के ने कहा था- ब्लैक ड्रेस पहनना और मैं तुम्हें सरप्राइज कर दूंगा.

अंतिम संस्कार के दौरान लड़के ने लड़की का हाथ पकड़ लिया था और लगातार रो रहा था. लड़की ने कहा कि मजबूरी में उन्हें एक अजनबी को लगातार सहारा देना पड़ा. अपनी कार से पिक करने के बाद लड़के ने फर्स्ट अंतिम संस्कार वाली जगह गाड़ी रोकी तो लड़की को लगा कि शायद पेट्रोल खत्म हो गया है. लेकिन तुरंत ही उसे असलियत का अंदाजा हो गया. 

कुछ हफ्ते पहले लड़के का गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था, इसके बाद उसे इस मौके के लिए किसी साथी की जरूरत थी. लड़के ने यह भी स्वीकार किया कि अगर उसने पहले बता दिया होता तो लड़की मिलने नहीं आती. लड़की ने कहा कि अंतिम संस्कार की जगह पर उन्हें Uber बुलाना अजीब लगा, इसलिए वह रुकी रही. बाद में लड़का लड़की को घर भी ले गया.

अगर जातिगत प्राथमिकताओं को देखें तो PSE सर्वे के मुताबिक, एससी, एसटी, मुस्लिम, मीणा, गुजर, मेघवाल और भील मौजूदा सरकार को बदलने के पक्ष में लगते हैं. दूसरी ओर अन्य पिछड़ा जाति (OBC), सामान्य, जाट, कुम्हार, माली, ब्राह्मण, राजपूत और वैश्य मौजूदा सरकार को ही आगे भी कार्यकाल में देखना चाहते हैं. वसुंधरा राजे सरकार को प्रोफेशनल्स, व्यापारियों और गृहणियों से अच्छा समर्थन मिल रहा है. वहीं युवा, बेरोजगार और मजदूर वर्ग चाहता है कि सरकार में बदलाव हो. जहां तक किसानों का सवाल है तो वो सरकार को जारी रखने या बदलाव के सवाल को लेकर बंटे हुए दिखते हैं. 

राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है. राजस्थान को मोटे तौर पर 7 क्षेत्रों में बांटा जाता है. अहीरवाल (22 सीट), ढूंढ़ाड़ (जयपुर) (44), हाडोती (17), जैसलमेर-बीकानेर (20), मारवाड (41), मेवाड़ (35)  और शेखावटी (21). अहीरवाल और ढूंढ़ाड़ (जयपुर) क्षेत्रों में 49%-49% वोटर सरकार में बदलाव चाहते हैं. वहीं अहीरवाल में 39% और ढूंढ़ाड़ (जयपुर) में 42% वोटर मौजूदा बीजेपी सरकार को एक और कार्यकाल देने के पक्ष में दिखे.

वसुंधरा राजे सरकार को जैसलमेर-बीकानेर, मारवाड़ और मेवाड़ क्षेत्रों में क्रमश: 45, 43 और 53% वोटरों का समर्थन हासिल है. वहीं जैसलमेर-बीकानेर में 37% वोटर सरकार में बदलाव चाहते हैं. जबकि मारवाड़ और मेवाड़ में 40%-40%  वोटर सत्ता में परिवर्तन चाहते हैं.

Thursday, November 8, 2018

दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 78.21 रुपए

दिल्ली में पेट्रोल गुरुवार को 21 पैसे सस्ता हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल का रेट 78.21 रुपए हो गया। मुंबई में 20 पैसे कम होकर कीमत 83.72 रुपए हो गई। डीजल का रेट 18 से 19 पैसे तक कम हुआ। दिल्ली में 22 दिन में पेट्रोल का रेट 4.62 रुपए कम हुआ है। कच्चे तेल के रेट कम होने और रुपए में मजबूती की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है।

दिल्ली में 22 दिन (18 अक्टूबर से 8 नवंबर) में पेट्रोल 4.62 रुपए सस्ता हुआ। इस दौरान मुंबई में 4.57 रुपए कम हुए। 18 अक्टूबर से पहले तेल कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही थीं। सिर्फ 5 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपए सस्ते हुए थे।

केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1.5 रुपए घटाई थी। तेल कंपनियों को 1 रुपया कम करने के लिए कहा गया। इस तरह 5 अक्टूबर को 2.5 रुपए की राहत मिली थी।

एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईएटीएसएल) के करीब 400 कर्मचारियों ने यहां बुधवार देर रात हड़ताल कर दी। इससे इस एयरलाइंस 16 अंतरराष्ट्रीय और आठ घरेलू उड़ानों में देरी हुई। चेक इन काउंटर्स बंद होने से यहां यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि, बाद में स्थायी स्टाफ को लगाकर हालात काबू किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हड़ताली कर्मचारी दिवाली का बोनस नहीं मिलने से खफा हैं। एआईएटीएसएल के कर्मचारी एयर इंडिया के साथ ठेके पर काम करते हैं।

विमान में सामान चढ़ाने, विमान में साफ-सफाई करने और कार्गो की जिम्मेदारी ग्राउंड स्टाफ के पास ही रहती है। ऐसे में कर्मचारियों की इस हड़ताल से इन सभी सेवाओं पर असर पड़ा है।

यात्रियों ने ट्विटर पर साझा की समस्या

यात्रियों ने इस हालत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। 

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

एयर इंडिया ने इस समस्या पर कहा, ‘‘विमानों की आवाजाही सामान्य करने के लिए एयर इंडिया के स्थायी कर्मचारियों को लगाया गया है। मुंबई से सुबह रवाना होने वाले विमान दो घंटे की देरी से रवाना हुए।’’

Thursday, November 1, 2018

अरसे बाद सिनेमा में मुस्लिम लड़का-हिंदू लड़की का रोमांस

फिल्म केदारनाथ भारतीय सि‍नेमा में चली आ रही उस परंपरा को तोड़ने की कोश‍िश जिसमें सामान्यत: नायक को हिंदू और नाय‍िका को मुस्ल‍िम दिखाया जाता है.

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म "केदारनाथ" रिलीज से पहले ही चर्चाओं में है. ये फिल्म निर्माण के दौरान से ही आपसी विवादों में है. इस वजह से फिल्म की रिलीज टलती रही. कहा गया कि ये फिल्म अब 2019 में ही आ पाएगी. लेकिन पिछले दिनों फिल्म का टीजर जारी हुआ और अब चर्चा है कि फिल्म दिसंबर में रिलीज हो जाएगी. ये फिल्म 2013 में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक महाआपदा पर आधारित है. जिसमें बड़े पैमाने पर धार्मिक यात्रा को निकले श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी.

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन ने किया है. इस फिल्म की चर्चा की तीन वजहें बहुत खास हैं.

पहला, लीड एक्ट्रेस के तौर पर सारा अली खान की कास्टिंग. सारा, सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं. सारा के डेब्यू फिल्म होने की वजह से इस पर चर्चा शुरू हुई. दूसरा, फिल्म के निर्माता और निर्देशक के बीच वित्तीय विवाद सामने आए, विवाद इतना बढ़ा कि यह कोर्ट तक पहुंच गया और कहा गया कि विवादों में पड़ने से फिल्म का नुकसान होगा. इसकी रिलीज डेट को लेकर भी मुश्किलें नजर आने लगी. तीसरी और सबसे बड़ी वजह है उत्तराखंड की महा प्राकृतिक आपदा. एक ऐसी आपदा जिसमें विभिन्न, क्षेत्र, जाति और समाज से गए श्रद्धालुओं के सैकड़ों परिवार प्रकृति के कोप का शिकार हुए. उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी.

फिल्म का टीजर आने के बाद अब एक और वजह सामने आ रही है जिसकी वजह से इस फिल्म की चर्चा करना जरूरी सा हो गया है. इस फिल्म में भारतीय समाज की उस दुखते जख्म पर हाथ रख दिया गया है, जिसे छूने से अक्सर अवांछित विवादों के मवाद बहने लगते हैं. बहुत अरसे बाद हिंदी की लोकप्रिय सिनेमा की धारा में भारतीय समाज में एक ऐसी प्रेम कहानी को दिखाने का जोखिम उठाया जा रहा है जिसमें हिंदू लड़की (मुक्कू: सारा अली खान) का प्रेम एक मुस्लिम लड़के (मंसूर: सुशांत राजपूत) के साथ है.

लोकप्रिय धारा में हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के में प्रेम को लेकर इस तरह के उदाहरण वाली फ़िल्में बहुत कम रही हैं. जब भी ऐसी प्रेम कहानियां चुनी गईं हैं, हमारा नायक उस खेमे से आता रहा है, जिसका दावा है कि वो भारत का मूल निवासी है. मंदिर आंदोलन के बाद मुंबई में दंगों के बैकड्रॉप पर बनी बॉम्बे हो या भारत पाकिस्तान के बंटवारे की काल्पनिक कहानी पर बनी सनी देओल की गदर. दोनों फिल्मों की नायिकाएं मुस्लिम हैं. बॉम्बे का नायक ब्राह्मण हिंदू जबकि गदर का नायक भारतीय परम्पराओं में चलने वाला सिख.

ये परंपरा भारत में मंदिर आंदोलन के बाद धार्मिक खाई गहराने से पहले और बाद में कायम रही हैं. कुछ समीक्षक यह भी मानते रहे हैं कि निर्माता बहुमत की तुष्टि (सिनेमाघरों तक लाने के लिए) के लिए ही पॉपुलर धारा में हिंदू परिवारों की कहानियों को सिनेमा के पर्दे पर दिखाते रहे हैं. इसी वजह से डेयरिंग सब्जेक्ट्स पर फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर मणिरत्नम भी बॉम्बे में जोखिम की ओर नहीं बढ़ें. इश्कजादे से आनंद राय की "रांझणा" तक इस परंपरा में फ़िल्में बनने का एक लंबा सिलसिला और उदाहरण हैं. जिन फिल्मों के उदाहरण दिए हैं उनकी रिलीज के वक्त भी जिस समाज से नायिका आती है, उन लोगों ने फिल्म में नायक नायिकाओं के फिल्मांकन का विरोध किया.

हालांकि पिछले तीन दशक में इक्का दुक्का ऐसी कहानियां भी आई हैं जिनमें हिंदू लड़का और मुस्लिम लड़की से तस्वीर उलट है. अगर याद करेंगे तो एक दशक पहले शाहरुख खान और काजोल की फिल्म "माई नेम इज खान" का उदाहरण मिलेगा. आमिर खान की पीके में भी अनुष्का के अपोजिट एक मुस्लिम किरदार की मौजूदगी नजर आती है. हालांकि ऊपर की दोनों फिल्मों के संदर्भ अलग हैं. माई नेम इज खान में मुस्लिम नायक और हिंदू नायिका का सामाजिक परिवेश पूरी तरह भारतीय नहीं है. वर्ल्ड ट्रेड टावर के बाद उस ऑडियंस से संवाद कर रहा है जो अमेरिका में धार्मिक पहचान या यूं कहें मी नस्लीय पहचान से संघर्ष कर रहा है.

पीके में भी हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के के बीच प्रेम है, लेकिन ये एक गौड़ संदर्भ है जिसे धार्मिक ढकोसलों का विरोध करने के लिए उपकहानी के तौर पर दिखाया गया है. यही वजह है कि प्रेम कहानी के अलावा सारी चीजें फोकस में हैं. अनुष्का के साथ मुस्लिम किरदार के प्रेम से ज्यादा फोकस दूसरे ग्रह से आए जीव आमिर खान की उसके प्रति भावनाओं को लेकर है.

केदारनाथ में ये जोखिम क्यों?

क्या केदारनाथ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें हिंदी की पॉपुलर सिनेमा की एक परंपरा तोड़ने की कोशिश की जा रही है. केदारनाथ की पूरी कहानी सामने तो नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि ये आपदा के बीच एक हिंदू-मुस्ल‍िम प्रेम कहानी है. सवाल यह है कि "केदारनाथ" जिस तरह की कहानी है क्या उसमें नायक या नायिका के ऐसे जोड़े को दिखाना उचित होता? क्या कहानी पर कुछ फर्क पड़ता? क्या यह विवाद आमंत्रित करने के लिए ही है.

ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी.

इस बात पर बहस होती रही है कि फिल्मों को प्रचारित करने के लिए निर्माताओं की तरफ से ऐसे बिंदु रखे जाते हैं, जिन पर लोग बात करें और विवाद हो. तमाम उदाहरण हैं कि विवादों से गुजरने वाली फिल्मों ने टिकट खिड़की पर बढ़िया प्रदर्शन किया है. इसमें कई ऐसी फ़िल्में भी थीं जिनके कंटेंट में वो बात नहीं थी कि उन्हें बम्पर सफलता मिले. संजय लीला भंसाली की "पद्मावत" के पूरे विवाद में भी यह आरोप सामने आए कि तमाम चीजें जान-बूझकर प्लांड थीं, जो बाद में गले की हड्डी बन गईं.

हो सकता है कि ऐसा हो, लेकिन मौलिकता के लिहाज से देखें तो सच्ची घटना पर आधारित कहानी में नायिका के अपोजिट मुस्लिम चरित्र का होना जरूरी था. पोस्टर और टीजर से जाहिर होता है कि सुशांत का चरित्र मुस्लिम है जो तीर्थस्थल में कूली का काम करता है. यह दिलचस्प तथ्य भी है कि वैष्णो देवी, अमरनाथ या केदारनाथ जैसे तमाम तीर्थस्थलों पर कूली का काम बहुतायत मुस्लिम समाज के लोग ही करते हैं. कहानी के हिसाब से नायक का मुस्लिम ही होना जरूरी था.

तो टाइटैनिक ही है फिल्म का क्लाइमेक्स

घटनाओं और टीजर के आधार पर केदारनाथ में धार्मिक यात्रा पर आई हिंदू लड़की को मुस्ल‍िम कूली पसंद आने लगता है. दोनों का प्रेम परवान चढ़ता है और बाद में प्राकृतिक आपदा के दौरान लड़का चमत्कारिक ढंग से हिंदू लड़की को बचाता है. हालांकि लव जिहाद वाले दौर में इस फिल्म की नायिका भी हिंदू ही रहती है. सब्जेक्ट के मुताबिक यह कह सकते हैं कि फिल्म का क्लाइमेक्स टाइटैनिक की तरह ही होगा. बहुसंख्यक भावनाओं का ज्वार बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हो, लड़की हिंदू ही रहे, शायद फिल्म में मुस्ल‍िम नायक को मरना ही पड़ेगा.

新冠疫情来势凶猛 英国情报机构如何与时俱进?

英国政府受到批评,说当局应对新冠病毒疫情蔓延的决策和措施都显得迟缓。 国际科 色情性&肛交集合 学家在研究新 色情性&肛交集合 冠病毒基因后 色情性&肛交集合 ,认定病毒并非人工制造, 色情性&肛交集合 初步推断与蝙蝠、穿山甲等动物有关 色情性&肛交集合 ,然而最先爆发疫情的中...